Skip to main content

अपनी सोच को शब्दों में बदले

इंसान का दिमाग ही एक  ऐसा दिमाग जो सही तरह से सोचना जानता है
लेकिन जब हम कोई अच्छी सोच को एक सही ढांचा देकर अपने दिमाग से बहार
लाना होता है तो इसमें ज्यादातर लोग मात खा जाते  है , ऐसा क्यों होता है ?

क्योकि हमारा दिमाग बड़ा आलसी होता है , यह हमारी सोच को सही ढंग से नहीं रखता है
बल्कि उन्हें आपस में ही उलझा देता है , इसलिए हम जो भी सोचे जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है उन्हें किसी डायरी में नोट करले क्योकि नोटिंग बनाना सिर्फ लेखकों और बिज़नेस मैन के लिए ही नहीं है बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो सोच सकता है !

नोटिंग बनाना या लिखना एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप अपनी सोच को एक  सही आकार देकर बोल सकते है जिससे दूसरे आपकी बातो को अच्छे से समझ सके ! इसमें कुछ नियमो का इस्तेमाल कर आप अपनी सोच को लिखना सीखते है, जिसके आपको बहोत फायदा होता है !!


Memory and lonely… – W.O.R.D.S

Comments